Posts

Showing posts from April, 2019

सुषमा ने कहा- सेना को निर्देश थे पाक नागरिक नहीं, आतंकी मारे जाएं; उनकी फौज को खरोंच न आए

अहमदाबाद. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि एयर स्ट्राइक के समय भारतीय सेना को साफ निर्देश दिए गए थे कि पाक के किसी नागरिक और सैनिक को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए। हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यही कहा था कि एयर स्ट्राइक खुद के बचाव में की गई कार्रवाई है। भारत की वायुसेना ने 26 फरवरी को पाक के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 350 आतंकी मारे गए थे। 'आतंकी ही निशाना होना चाहिए' सुषमा के मुताबिक- एयर स्ट्राइक के लिए फौजों को फ्री हैंड दिया गया था। सेना को साफतौर पर कहा गया था कि उनका टारगेट जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी होने चाहिए। वायुसेना ने केवल आतंकी कैंपों को तबाह किया और वापस लौट आए। जैश ने ही 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली थी। सुषमा के बयान से पाक तिलमिला गया। पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि 2016 में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। यह भी कहा कि नई दिल्ली को यह दावा भी वापस लेना चाहिए कि उसने फरवरी मे...

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

अगले महीने इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. बीसीसीआई ने सोमवार दोपहर बाद 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान किया. विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे और रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. टीम इस तरह से है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, युज़वेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, केदार जाधव, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार. माना जा रहा था कि अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को टीम में जगह मिल सकती है मगर उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिल पाया. वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई इस टीम का चयन अस्थाई है. बीसीसीआई 23 मई तक इस टीम में बदलाव कर सकती है. टूर्नामेंट की शुरुआत मई के आख़िर में होगी. पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच लंदन के ओवल में खेला जाएगा. तो एक नज़र उन चयन समिति के उन 'पंचों' पर जिन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया. एमएसके प्रसाद- मुख्य चयनकर्ता 43 साल के मन्नवा श्रीकां...

लोकसभा चुनाव: कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का शेड्यूल

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम सियासी दल चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं. इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी और नतीजे 23 मई को आएंगे. पहले चरण में 20 राज्य, 91 सीटें पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग उत्तर प्रदेश- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर उत्तराखंड- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार आंध्र प्रदेश- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, च...

अमेरिका के बोल बदले, कहा- भारतीय उपग्रह का मलबा वायुमंडल में ही जल जाएगा

वॉशिंगटन. अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने ए-सैट के मलबे को लेकर संभावना जताई है कि वह वायुमंडल में ही जलकर नष्ट हो जाएगा। भारत के ए-सैट परीक्षण के 9 दिन बाद अमेरिका की तरफ से 4 बयान आ चुके हैं। भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान (डीआरडीओ) ने 27 मार्च को एंटी-सैटेलाइट (ए-सैट) मिसाइल का टेस्ट किया था। इस दौरान 300 किलोमीटर दूर पृथ्वी की निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को नष्ट करने में कामयाबी मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात की जानकारी दी थी।  अमेरिका के पहले दिए 3 बयान 3 अप्रैल : नासा ने कहा कि भारतीय सैटेलाइट के नष्ट होने से 400 टुकड़े हुए। ये अंतरिक्ष की कक्षा में चक्कर लगा रहे हैं। इसके चलते इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) और उसमें रह रहे एस्ट्रोनॉट्स को खतरा पैदा हो गया है। 31 मार्च : पेंटागन ने भारत के मिशन शक्ति की जासूसी को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि अमेरिका को टेस्ट की पहले से जानकारी थी। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट डेविड डब्ल्यू एस्टबर्न ने कहा कि हमने किसी भी तरह से भारत की जासूसी नहीं की बल्कि हम भारत के साथ आपसी सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं...