लोकसभा चुनाव: कहां कब पड़ेंगे वोट, जानिए सातों चरण का शेड्यूल

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. कांग्रेस, बीजेपी सहित तमाम सियासी दल चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे हैं. इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई को होगी और नतीजे 23 मई को आएंगे.

पहले चरण में 20 राज्य, 91 सीटें

पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इसके अलावा असम की पांच, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, जम्मू कश्मीर की दो, महाराष्ट्र की सात, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, नगालैंड-मिजोरम की एक-एक, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की आठ, उत्तराखंड की पांच और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर मतदान होगा.

पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग

उत्तर प्रदेश- सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर

उत्तराखंड- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार
आंध्र प्रदेश- अमलापुरम, नंद्याल, अनकापल्ली, नरसपुरम, अनंतपुर, नरसरावपेट, अरकू, नेल्लोर, बापत्ला, ओंगोल, चित्तूर, राजमुंदरी, एलुरु, राजामपेट, गुंटूर, श्रीकाकुलम, हिंदुपुर, तिरुपति, कड़पा, विजयवाड़ा, काकीनाडा, विशाखापट्नम, कर्नूल, विजयनगरम, मछलीपट्टनम

छत्तीसगढ़- बस्तर, जम्मू कश्मीर - बारामूला, जम्मू और महाराष्ट्र- वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम, मणिपुर  की बाहरी मणिपुर, मेघालय की शिलांग, तूरा और मिजोरम की मिजोरम, नगालैंड की नगालैंड. ओडिशा- कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट और सिक्किम- सिक्किम सीट पर वोट डाले जाएंगे.

तेलंगाना-अदिलाबाद,  वारंगल,  नालगोंडा,  मेढक,  जाहिराबाद, करीमनगर, महबूबाबाद, चेवेल्ला, निजामाबाद, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, नगरकुरनूल, भोंगिर, खम्माम, महबूबनगर, पेडापल्ली.

त्रिपुरा- त्रिपुरा पश्चिम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह- अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप- लक्षद्वीप

पश्चिम बंगाल की कूच विहार और अलीपुरदुआर सीट पर भी पहले चरण में वोट डाले जाएंगे.

दूसरे चरण में 13 राज्य, 97 सीटें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटों पर 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसमें असम-पांच, बिहार-पांच, छत्तीसगढ़-तीन, जम्मू कश्मीर-दो, कर्नाटक-14, महाराष्ट्र-10, मणिपुर-एक, ओडिशा-पांच, तमिलनाडु-39, उत्तर प्रदेश-8, पश्चिम बंगाल-तीन और पुदुच्चेरी-एक सीट पर मतदान होगा.
लोकसभा सीटें

उत्तर प्रदेश- नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी
असम-करीमगंज, सिलचर, मंगलाडोई, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, नौगांव

ओडिशा- बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का

तमिलनाडु - तिरुवल्लूर, चेन्नई नॉर्थ, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदुर, कांचीपुरम, अराकोनम,वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरानी, विलुपुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नमक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयम्बटूर,पोलाची, डिंडीगुल, करुर, तिरुचिरापल्ली, पेरांबलूर, कुडालोर, चिदंबरम, मायिलादुथराई, नागापट्टिनम, थंजावुर, शिवगंगा, मदुरई, थेनी, विरुधुनगर, रमनाथापुरम, थूथूकुडी, टेनकासी, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इनमें असम की चार, बिहार-पांच, छत्तीसगढ़-सात, गुजरात-26, गोवा-दो, जम्मू कश्मीर-एक, कर्नाटक-14, केरल-20, महाराष्ट्र-14, ओडिशा-छह, उत्तर प्रदेश-10, पश्चिम बंगाल-पांच, दादरा एवं नगर हवेली-एक, दमन व दीव-एक सीट शामिल है.

उत्तर प्रदेश- मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息