क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए टीम इंडिया का ऐलान

अगले महीने इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है.

बीसीसीआई ने सोमवार दोपहर बाद 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान किया.

विराट कोहली टीम के कप्तान होंगे और रोहित शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है.

टीम इस तरह से है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), दिनेश कार्तिक, युज़वेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, केदार जाधव, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार.

माना जा रहा था कि अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को टीम में जगह मिल सकती है मगर उन्हें वर्ल्ड कप का टिकट नहीं मिल पाया.

वर्ल्ड कप के लिए घोषित की गई इस टीम का चयन अस्थाई है. बीसीसीआई 23 मई तक इस टीम में बदलाव कर सकती है.

टूर्नामेंट की शुरुआत मई के आख़िर में होगी. पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच लंदन के ओवल में खेला जाएगा.

तो एक नज़र उन चयन समिति के उन 'पंचों' पर जिन्होंने वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन किया.

एमएसके प्रसाद- मुख्य चयनकर्ता
43 साल के मन्नवा श्रीकांत प्रसाद आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पैदा हुए. विकेटकीपर बल्लेबाज़ रहे प्रसाद ने आंध्र प्रदेश की तरफ़ से प्रथम श्रेणी मैचों में छह शतक ज़रूर लगाए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन दमदार नहीं रहा.

कुल जमा छह टेस्ट और 17 वनडे मैचों का अनुभव एमएसके प्रसाद के पास है. प्रसाद ने वनडे मैचों में 14.55 के मामूली औसत से 131 रन बनाए और उनका उच्चतम स्कोर रहा 63 रन. विकेट के पीछे उन्होंने 14 कैच लपके और सात मर्तबा अपनी फुर्ती से बल्लेबाज़ों को स्टंप आउट किया.

प्रसाद ने 14 मई 1998 को मोहाली में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी. उस मैच में उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला. मुक़ाबले में उन्होंने ना तो कोई कैच लपका और न ही वो कोई स्टंपिंग कर सके.

इसे संयोग ही कहा जाएगा कि प्रसाद का आख़िरी वनडे मुक़ाबला भी पहले मैच की तरह ही फ़ीका रहा. दिल्ली में 17 नवंबर 1998 को वो आख़िरी बार भारत की वनडे टीम से खेले और उस मैच में भी ना तो उन्हें बल्लेबाज़ी का मौका मिला, न ही कोई कैच या स्टंपिंग ही उनके खाते में आई.

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息