सुषमा ने कहा- सेना को निर्देश थे पाक नागरिक नहीं, आतंकी मारे जाएं; उनकी फौज को खरोंच न आए

अहमदाबाद. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि एयर स्ट्राइक के समय भारतीय सेना को साफ निर्देश दिए गए थे कि पाक के किसी नागरिक और सैनिक को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए। हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यही कहा था कि एयर स्ट्राइक खुद के बचाव में की गई कार्रवाई है। भारत की वायुसेना ने 26 फरवरी को पाक के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में पाक में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 350 आतंकी मारे गए थे।

'आतंकी ही निशाना होना चाहिए'
सुषमा के मुताबिक- एयर स्ट्राइक के लिए फौजों को फ्री हैंड दिया गया था। सेना को साफतौर पर कहा गया था कि उनका टारगेट जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी होने चाहिए। वायुसेना ने केवल आतंकी कैंपों को तबाह किया और वापस लौट आए। जैश ने ही 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

सुषमा के बयान से पाक तिलमिला गया। पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि 2016 में कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी। यह भी कहा कि नई दिल्ली को यह दावा भी वापस लेना चाहिए कि उसने फरवरी में एयर स्ट्राइक के दौरान पाक के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया।

गफूर के मुताबिक, ‘‘उम्मीद है कि भारत गलत दावे करना बंद करेगा मसलन 2016 में उनकी तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। भारत इस बात से भी इनकार कर रहा है कि पाक ने उसके 2 विमान मार गिराए। भारत का पाक के एफ-16 लड़ाकू विमान गिराने का दावा भी सही नहीं है।’’

इस साल फरवरी से भारत और पाक के बीच तनाव चल रहा है। 14 फरवरी को पुलवामा में सीआएपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। अमेरिका समेत कई देश जैश पर कार्रवाई करने का दबाव बनाए हुए हैं।

26 फरवरी को भारत ने पाक के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- 350 आतंकी मारे गए थे। 27 फरवरी को पाक के विमानों ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया था। जवाबी कार्रवाई में भारत के लड़ाकू विमानों ने पाक का एक एफ-16 मार गिराया था। बाद में भारतीय वायुसेना ने इसके सबूत भी दिए थे।

भारत की कार्रवाई के दौरान भारत का मिग-21 क्रैश हो गया था और इसके पायलट अभिनंदन वर्तमान पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में गिर गए थे। 1 मार्च को पाक के अफसरों ने वाघा बॉर्डर के रास्ते अभिनंदन को भारत को सौंपा था।

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息