तानिया ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने के रिकॉर्ड की बराबरी की
भारत ने गुरुवार रात आयरलैंड को हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह तीसरी बार इस टूर्नामेंट के आखिरी चार में जगह बनाने में सफल हुआ है। भारत की इस जीत में अर्धशतक बनाने मिताली राज और तीन विकेट लेने वाली राधा यादव के अलावा विकेटकीपर तानिया भाटिया ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने आयरलैंड की तीन खिलाड़ियो को स्टम्प किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा तीन स्टम्पिंग करने के रिकॉर्ड की बराबरी की।
तानिया सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाली भारतीय महिला विकेटकीपर
तानिया महिला टी-20 विश्व कप में एक मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने वाली भारत की दूसरी विकेटकीपर हैं। उनसे पहले सुलक्षणा नाइक ने पहली बार 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प किया था।
2012 में ही पाकिस्तान की बैतूल फातिमा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प किया। तब से कोई भी विकेटकीपर विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने में सफल नहीं हुई थी। अब तानिया ने यह उपलब्धि अपने नाम की।
तानिया महिला टी-20 में अब तक 22 खिलाड़ियों को स्टम्प कर चुकी हैं। वे महिला टी-20 में स्टम्पिंग करने वाली खिलाड़ियों में शीर्ष पर पहुंच गईं हैं। हालांकि, विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 31 शिकार बनाने के मामले में तानिया, सुलक्षणा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
तानिया से पहले महिला टी-20 में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाली भारतीय सुलक्षणा थीं। उन्होंने 31 टी-20 में 21 खिलाड़ियों स्टम्प किया था और 10 कैच पकड़े थे। तानिया ने नौ कैच लिए हैं। उन्होंने और सुलक्षणा ने 31 खिलाड़ियों को विकेट के पीछे अपना शिकार बनाया है।
मिताली ने न्यूजीलैंड को छोड़कर सभी देशों के खिलाफ अर्धशतक
मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया। महिला टी-20 दुनिया के 10 देश खेलते हैं। मिताली इनमें से नौ देशों के खिलाफ अर्धशतक लगा चुकी हैं। वे सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 50 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर पाईं हैं।
दुनिया की कोई भी बल्लेबाज उनसे ज्यादा देशों के खिलाफ महिला टी-20 में अर्धशतक नहीं लगा पाई है। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और ऑस्ट्रेलिया की एल्सी जेन विल्लानी हैं। सूजी और एल्सी ने आठ-आठ देशों के खिलाफ अर्धशतक लगाए हैं।
मिताली महिला टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 17 अर्धशतक हैं। इस सूची में 21 अर्धशतक के साथ न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर मौजूद विंडीज की स्टेफिनी टेलर के 20 अर्धशतक हैं।
मिताली राज और स्मृति मंधाना ने सातवीं बार 50+ रन की साझेदारी की
आयरलैंड के खिलाफ मैच में मिताली राज और स्मृति मंधाना ने 67 रन की साझेदारी की। मिताली और स्मृति ने टी-20 में पहले विकेट के लिए सातवीं बार 50 से ज्यादा रन जोड़े। पहले विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी करने वालों की सूची में वे संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।
पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार 50+ रन की साझेदारी का रिकॉर्ड सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन के नाम है। दोनों अब तक आठ बार ऐसी साझेदारी कर चुकी हैं। सूजी ने राशेल प्राइस्ट के साथ भी सात बार पहले विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी की है।
अब तक चार देशों की खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी की है। ऑस्ट्रेलिया की अलायसा हीली और बेथ मूनी, इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और लॉरा मार्श भी सात-सात बार पहले विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर चुकी हैं।

Comments
Post a Comment