सोनीपत में खौफनाक हत्याकांड, शराब ठेकेदार को 2 दर्जन गोलियों से भूना

हरियाणा के सोनीपत में आधा दर्जन बदमाशों ने एक शराब ठेकेदार को गोलियों से भून डाला. हमलावरों ने उसके शरीर को करीब 2 दर्जन गोलियों से छलनी कर दिया. इस हत्याकांड को अंजाम देने वालों में एक पुलिसकर्मी का नाम भी आ रहा है. हत्याकांड से साफ है कि हत्यारों के सिर पर खून सवार था. वो किसी भी कीमत पर शराब ठेकेदार को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे.

दिल दहला देने वाली हत्या की यह वारदात सोनीपत के खेवड़ा गांव की है. जहां गुरुवार की सुबह 32 वर्षीय नरेंद्र उर्फ नंदा अपनी स्कॉर्पियो कार धुलवाने के लिए एक सर्विस स्टेशन पर गया था. कार धुलाई के दौरान वह वहीं सामने कुर्सी पर बैठा था. तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आधा दर्जन हमलावर वहां जा पहुंचे और नरेंद्र को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

किसी तरह से नरेंद्र भागकर सर्विस स्टेशन के कमरे में जा घुसा. हमलावर भी उसके पीछे कमरे में घुस गए और नरेंद्र को करीब 2 दर्जन गोलियों से छलनी कर दिया. नरेंद्र के शरीर में कई गोलियों के निशान थे. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. वहां मौजूद स्टाफ और अन्य लोगों ने फौरन नरेंद्र को सोनीपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मृतक के भाई संजय की तहरीर और बयानों के आधार पर हरियाणा पुलिस के हेडकांस्टेबल सूरज आंतिल के खिलाफ हत्या करवाने का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी सूरज मृतक की मौसी का बेटा है. पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश रचने के आरोप में गैंगस्टर राजू बसोदी और अक्षय पलड़ा को भी नामजद किया है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी सूरज के खिलाफ 2 दिन पहले ही पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया था. हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश और कारोबारी विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

इस बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 20 पैसे चढ़कर 69.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. बता दें कि बृहस्पतिवार को रुपया 20 पैसे बढ़कर 69.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.पिछले 4 कारोबारी दिन की बात करें तो रुपया 80 पैसे मजबूत हो चुका है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. पांच उम्मीदवारों में नासिक से पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल के भतीजे समीर भुजबल को टिकट दिया गया है. इसके अलावा मावल सीट से पार्थ अजित पवार को टिकट मिला है, जो कि महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे हैं.

इसके अलावा एनसीपी ने बीड लोकसभा सीट से बजरंग सानोवने, दिंडोरी से धनराज महाने और शिरूर से मराठी फिल्मों के अभिनेता अमोल कोल्हे को चुनावी समर में उतारा है. पार्टी की ओर से गुरुवार को 10 उम्मीदवारों के नाम के साथ पहली लिस्ट भी जारी की गई है. इस लिस्ट में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले को बारामती सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. 

एनसीपी की पहली लिस्ट में रायगढ़ से सुनील तटकरे, बारामती से सुप्रिया सुले, सातारा से उदयनराजे भोसले, कोल्हापुर से धनंजय महाडिक, जलगाव से गुलाबराव देवकर, परभणी से राजेश विटेकर, मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल, ठाणे से आनंद परांजपे, कल्याण से बाबाजी पाटिल, लक्षद्वीप से मोहम्मद फैज़ल को टिकट दिया गया है. इसके अलावा हाथकनंगले लोकसभा सीट स्वाभिमान शेतकरी संगठन के लिए छोड़ी गई है.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी ने यूपीए गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ा था और पार्टी को कुल 6 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. इस बार भी एनसीपी केंद्र में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है. महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में 11 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक वोट डाले जाने हैं. लोकसभा चुनावों के नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息