2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं जॉन कैरी

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन कैरी 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं।  2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कैरी ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं।

'राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार नहीं कर सकता'
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में जब अगले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने के बारे में कैरी से पूछा गया तो उन्होंने थोड़ा रुककर कहा कि वे इसे देखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि इसकी संभावना से इनकार नहीं कर सकता।

कैरी ने कहा, "मैं अभी राज्यों में नहीं जा रहा, न ही मैं जमीनी स्तर पर कोई काम कर रहा हूं। लेकिन क्या मैं इस बारे में कुछ सोचूंगा, तो इसका जवाब हां है। मैं यह पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं।'' उन्होंने यहां ट्रम्प सरकार की विदेश नीति, जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर आलोचना की।

डेमोक्रेटिक पार्टी में इन नामों पर चर्चा
सीनेट में भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस जल्द ही 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी पर फैसला ले सकती हैं। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट पार्टी की सीनेटर कमला ने कहा था कि वे जल्द इस पर फैसला ले सकती हैं। नवंबर में कराए गए डेमोक्रेटिक वोटर्स पोल में कमला को राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रम्प के खिलाफ पांचवीं पसंदीदा नॉमिनी माना गया था। पोल में पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन का नाम सबसे आगे था। इसके बाद वरमोंट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स, टेक्सास के रिपब्ल्किन सांसद बीटो ओ'रुर्क और मैसाच्युसेट्स की सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन उनसे आगे थीं।

तुलसी भी पेश कर सकती हैं उम्मीदवारी
कमला के अलावा अमेरिका की पहली हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड भी 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवारी पेश कर सकती हैं। 37 साल की तुलसी हवाई से चार बार से डेमोक्रेट सांसद हैं। वे हर बार रिकॉर्ड वोटों से जीती हैं। अगर वे उम्मीदवार बनती हैं तो यह पहली बार हाेगा जब किसी हिंदू को अमेरिका के किसी दल की तरफ से राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारी मिलेगी। अगर वे चुनी जाती हैं तो अमेरिका की पहली महिला और सबसे युवा राष्ट्रपति बन सकती हैं।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बदरुद्दीन अजमल, झारखंड विकास मोर्चा के बाबुलाल मरांडी और लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के नेता शरद यादव भी इस बैठक में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息