हो चुकी है 2019 की शुरुआत, तय करते हैं देश का एजेंडा: कली पुरी

लगातार 18 साल से भारत का नंबर वन न्यूज चैनल रहे 'आजतक' के हिंदी जगत के महामंच 'एजेंडा आजतक' के सातवें संस्करण का आगाज सोमवार से हो गया है. एजेंडा आजतक की शुरुआत इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के स्वागत भाषण के साथ हुई. उन्होंने कहा कि एजेंडा आजतक का यह सातवां संस्करण है, जो इस बार आजतक और आजतक एचडी पर देखा जा रहा है. साथ में आज तक के 7 न्यूज डिजिटल चैनल भारत तक, एमपी तक, न्यूज तक, दिल्ली तक, पंजाब तक, यूपी तक, राजस्थान तक पर भी देखा जा सकेगा. इसके अलावा 'एजेंडा आजतक' को दर्शक आजतक के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेज पर भी देख सकेंगे.

आपको बता दें कि एजेंडा आजतक 17 और 18 दिसंबर 2018 को दिल्ली के ताज होटल में आयोजित हो रहा है. 'एजेंडा आजतक' में वो लोग शामिल हो रहे हैं जिन्होंने राजनीति, व्यापार, बॉलीवुड और क्रिकेट में कामयाबी की बुलंदियां हासिल की हैं. कली पुरी ने कहा कि एजेंडा आजतक ऐसे समय में हो रहा है जब तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और विपक्ष अपनी ताकत दिखा रहा है और दूसरी तरफ बीजेपी 70 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है. इसका मतलब है कि 2019 की शुरुआत हो चुकी है. हम तो 2019 चुनाव के लिए तैयार हैं और उससे पहले देश का एजेंडा तय करते हैं.

एजेंडा आजतक का मकसद है उस एजेंडे को लोगों के सामने लेकर आना जो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के विचारकों और चिंतकों की सोच है. ये देश में देश की आवाज का एजेंडा होगा. दो दिन तक चलने वाले 'एजेंडा आजतक' में केंद्र सरकार के कई आला मंत्रियों समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अलावा राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अन्य नेता भी शिरकत करेंगे.

'एजेंडा आजतक' के मंच से गायक सोनू निगम और अरमान मलिक के अलावा स्टैंड अप कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी अपने कई कहे-अनकहे पल शेयर करेंगे. इनके साथ-साथ दो दिनों तक सजे एजेंडा आजतक के मंच पर कई ऐसी शख्सियत भी शिरकत करेंगी जो सुर्खियों में रहते हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहले सेशन में 58 रन जोड़ने के बाद एक भी विकेट नहीं गंवाया था, वहीं दूसरे सेशन में उसने केवल 53 रन के अंदर अपने छह विकेट गंवा दिए.

कोहली के शतक से पहली पारी में 283 तक पहुंचा भारत
पहली पारी में टीम इंडिया कप्तान विराट कोहली के शतक के बावजूद 283 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 43 रनों की बढ़त मिली. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 123 रन की पारी खेली. उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 51 रन, ऋषभ पंत ने 36 रन और चेतेश्वर पुजारा ने 24 रन बनाए.

शमी की गेंद पर विराट कोहली ने पेन का कैच लपका. इसके बाद एरॉन फिंच वापस बल्लेबाजी करने आए और उसी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. मोहम्मद शमी ने फिंच को विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच आउट करा दिया.

Comments

Popular posts from this blog

中国驻美使馆:四类人员暂不列入搭乘临时航班范围

حكاية المحاور التليفزيوني الذي خطط نيكسون لـ "تدميره"

习近平兵法指挥大国战“疫” 中国官媒在传递什么信息