Posts

Showing posts from December, 2018

रेत में बेटी जीवा संग धोनी की मस्ती, गड्ढा खोदकर आधे पैर को दबाया

लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. फिलहाल मैदान से दूर माही अपने परिवार के साथ फुर्सत के हसीन पल बिता रहे हैं. हाल ही में धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बेटी जीवा के साथ चेन्नई में समुद्र किनारे मिट्टी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में धोनी जीवा के साथ रेत में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'बचपन में जब भी हमें रेत मिलती तो हम यही करते.' वीडियो में धोनी पहले रेत में एक छोटा सा गड्ढा खोदते है और फिर जीवा को उसमें खड़ा होने के लिए कहते हैं. जैसे ही जीवा इस गड्ढे में उतरती हैं, तो धोनी वापस उस गड्ढे में मिट्टी भरकर जीवा के आधे पैर को दबा देते हैं. पापा-बेटी के इस प्यारे से वीडियो को धोनी का वाइफ साक्षी धोनी ने बनाया था. दरअसल, धोनी चेन्नई में BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की किताब के लॉन्च होने के मौके पर पहुंचे थे. इसी इवेंट स...

क्रिसमस पर घूमने आए 2 साल के बच्चे की चिड़ियाघर में मौत

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक दिल दहलाने वाली खबर आई है. हैदराबाद में मौजूद एक चिड़ियाघर में परिवार संग घूमने गए दो वर्षीय बच्चे की खेलते वक्त मौत हो गई . बच्चा जिस समय चिड़ियाघर में खेल रहा था, तभी वहां चालित एक बैटरी से चालित गाड़ी आई और उससे टक्कर में बच्चे को चोट लग गई. घायल बच्चे की अस्पताल जाते वक्त ही मौत हो गई. इस हादसे से हर कोई सकते में है. दरअसल, क्रिसमस की छुट्टी पर मोहम्मद सिद्दिकी अपने परिवार संग हैदराबाद के नेहरू ज़ूलोजिकल पार्क घूमने पहुंचे थे. वहां पर ही उनका दो वर्षीय बच्चा मोहम्मद उमर खेल रहा था, जिस वक्त ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि ये हादसा तब हुआ जिस दौरान परिवार वाले घर वापस जाने के लिए अपना सामान पैक कर रहे थे. तभी बच्चा खेलते हुए पार्क से हटकर सड़क पर जा पहुंचा और बैटरी चालित वाहन से उसकी टक्कर हो गई. इन वाहनों की इस्तेमाल चिड़ियाघर में ही पर्यटकों को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है. परिवारवालों का आरोप है कि बैटरी चलित वाहन के चालक ने उस दौरान शराब पी हुई थी, जब ये हादसा हुआ. उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की है. मोहम्मद सिद्...

हो चुकी है 2019 की शुरुआत, तय करते हैं देश का एजेंडा: कली पुरी

लगातार 18 साल से भारत का नंबर वन न्यूज चैनल रहे 'आजतक' के हिंदी जगत के महामंच 'एजेंडा आजतक' के सातवें संस्करण का आगाज सोमवार से हो गया है. एजेंडा आजतक की शुरुआत इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के स्वागत भाषण के साथ हुई. उन्होंने कहा कि एजेंडा आजतक का यह सातवां संस्करण है , जो इस बार आजतक और आजतक एचडी पर देखा जा रहा है. साथ में आज तक के 7 न्यूज डिजिटल चैनल भारत तक, एमपी तक, न्यूज तक, दिल्ली तक, पंजाब तक, यूपी तक, राजस्थान तक पर भी देखा जा सकेगा. इसके अलावा 'एजेंडा आजतक' को दर्शक आजतक के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पेज पर भी देख सकेंगे. आपको बता दें कि एजेंडा आजतक 17 और 18 दिसंबर 2018 को दिल्ली के ताज होटल में आयोजित हो रहा है. 'एजेंडा आजतक' में वो लोग शामिल हो रहे हैं जिन्होंने राजनीति, व्यापार, बॉलीवुड और क्रिकेट में कामयाबी की बुलंदियां हासिल की हैं. कली पुरी ने कहा कि एजेंडा आजतक ऐसे समय में हो रहा है जब तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और विपक्ष अपनी ताकत दिखा रहा है और दूसरी तरफ बीजेपी 70 जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही...

इस कंटेस्टेंट को बिग बॉस फिनाले के लायक नहीं मानते दीपक ठाकुर

बिग बॉस के घर में फैमिली वीक के बाद हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है. घरवालों को एक मजेदार टास्क दिया गया है, जिसमें दीपिका और दीपक ठाकुर को कंटेस्टेंट्स की रियल इमेज का खुलासा करना है. कलर्स पर गुरुवार के एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है. जिसमें सुरभि राणा, दीपिका और दीपक से घरवालों के बारे में तीखे सवाल करती नजर आ रही हैं. दोनों ने बिना हिचके घरवालों के प्रति अपनी राय रखी. दीपक से सवाल किया गया कि कौन सा सदस्य फिनाले में जाने के लायक नहीं है. जवाब में दीपक ने सुरभि का नाम लिया. दीपक का मानना है कि विनर को एग्रेसिव नहीं बल्कि शांत होना चाहिए. शो में जीत को लेकर सबसे ज्यादा ओवरकॉन्फिडेंट घरवाले का नाम भी पूछा गया. जवाब में दीपक-दीपिका दोनों ने ही रोमिल चौधरी का नाम लिया. वो कौन कंटेस्टेंट है जिसने अपना असली व्यक्तित्व छिपाकर रखा है? दीपक ने दीपिका का नाम लिया. वहीं दीपिका, करणवीर बोहरा का नाम लेती हैं. इस दौरान केवी और दीपिका के बीच बहस भी होती है. टास्क के दौरान दीपिका, सोमी खान को घर की सबसे वीक कंटेस्टेंट ठहराती हैं. सोमी ये सुनकर बेहद नाराज होती हैं. बीजेपी को मध्य प्रदेश, छत्...

2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं जॉन कैरी

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉन कैरी 2020 में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकते हैं।  2020 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर कैरी ने कहा कि वे इस पर विचार करेंगे। इससे पहले डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं। 'राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावना से इंकार नहीं कर सकता' हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में जब अगले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार होने के बारे में कैरी से पूछा गया तो उन्होंने थोड़ा रुककर कहा कि वे इसे देखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि इसकी संभावना से इनकार नहीं कर सकता। कैरी ने कहा, "मैं अभी राज्यों में नहीं जा रहा, न ही मैं जमीनी स्तर पर कोई काम कर रहा हूं। लेकिन क्या मैं इस बारे में कुछ सोचूंगा, तो इसका जवाब हां है। मैं यह पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं।'' उन्होंने यहां ट्रम्प सरकार की विदेश नीति, जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर आलोचना की। डेमोक्रेटिक पार्टी में इन नामों पर चर्चा सीनेट में भारतीय मूल की सांसद कमला हैरिस जल्द ही 2020 क...

CBI ने मिशेल से पूछताछ शुरू की, पटियाला हाउस कोर्ट में होगी पेशी

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को लंबी कवायद के बाद सीबीआई भारत लाने में कामयाब हो गई है. मिशेल को लेकर दुबई से उड़ा गल्फस्ट्रीम का विमान मंगलवार रात दस बजकर 35 मिनट पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा. वहां से उसे सीधे सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया. रातभर मिशेल को सीबीआई हेडक्वार्टर में ही रखा गया. आज सीबीआई ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है. सीबीआई मिशेल को हिरासत में लेने के लिए रिमांड पेपर तैयार कर रही है. दोपहर बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. गोपनीय था पूरा ऑपरेशन मिशेल के प्रत्यर्पण की पूरी प्रक्रिया को बेहद सीक्रेट तरीके से अंजाम दिया गया. मिशेल को भारत लाने के लिए जो ऑपरेशन चलाया गया उसे बेहद गोपनीय रखा गया था . इस ऑपरेशन का नाम 'यूनिकॉर्न ' रखा गया था, जिसकी बागडोर भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के हाथों में थी. इस ऑपरेशन को इंटरपोल और सीआईडी ने मिलकर चलाया. 'मिशन मिशेल' को सफल बनाने के लिए डोभाल सीबीआई के प्रभारी निदेशक नागेश्वर राव के संपर्क में थे. एयरपोर्ट पर चली दो घंटे का...