Posts

Showing posts from November, 2018

छत्तीसगढ़ का किंग कौन? हर तीसरी सीट पर कांटे की टक्कर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 72 सीटों पर वोटिंग जारी है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है. वहीं, अजीत जोगी ने बसपा के साथ गठबंधन करके मुकाबले को त्रिकोणीय और दिलचस्प बना दिया है. लेकिन राज्य की 31 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले चुनाव में जीत-हार का अंतर एक फीसदी से लेकर 5 फीसदी के बीच था. ऐसे में राज्य की हर तीसरी सीट पर कांटे की टक्कर इस बार है. बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला था. मामूली वोटों के 0.75 अंतर से बीजेपी सत्ता हासिल किया था. तखतपुर और मोहला -मानपुर विधानसभा सीटें ऐसी थी जहां जीत -हार का अंतर एक फीसदी से भी कम था. तखतपुर को कांग्रेस ने जीती था. वहीं, मोहला-मानपुर सीट बीजेपी के हिस्से में गई थी. प्रदेश की 31 विधानसभा सीटों पर जीत का अंतर 5 फीसदी से कम रहा था. इनमें से 20 सीटें बीजेपी, 9 कांग्रेस 1 बसपा और 1 अन्य के खाते में गई थी. जबकि 9 सीटों पर अंतर 20 फीसदी से ज्यादा रहा. इनमें से 7 बीजेपी ने जीती और 2 कांग्रेस के खाते में गईं. प्रदेश की कम वोटों से जीत-हार वाली सीटें - लुंड्रा, पत्थलगांव, रामपुर, स...

RBI बोर्ड की बैठक शुरू, क्या सरकार से विवाद का निकलेगा हल?

केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बीच जारी गतिरोध के बीच आज बैंक के बोर्ड की मीटिंग हो रही है. माना जा रहा है कि इस बैठक में वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच अहम बिंदुओं पर सहमति बन सकती है. मुंबई में ये बैठक शुरू हो गई है. सरकार और रिजर्व बैंक के बीच कथित तनातनी लंबे वक्त से देखने को मिल रही है, जिसके बीच आज बैंक के निदेशक मंडल की बैठक हो रही है. इससे पहले सरकार और बैंक की तरफ से टिप्पणी की जाती रही हैं. आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य अपनी टिप्पणी में कह चुके हैं कि सरकारें जो अपने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता का सम्मान नहीं करतीं, उन्हें जल्दी या देरी में वित्तीय बाजार की नाराजगी का सामना करना होगा. वहीं दूसरी तरफ आरबीआई गवर्नर इस घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, इस बैठक में वित्त मंत्रालय के नामित निदेशक और कुछ स्वतंत्र निदेशक गवर्नर उर्जित पटेल और उनकी टीम पर एमएसएमई (MSME) को कर्ज से लेकर केन्द्रीय बैंक के पास उपलब्ध कोष को लेकर अपनी बात रख सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, सरकार और रिजर्व बैंक ब...

तानिया ने सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने के रिकॉर्ड की बराबरी की

 भारत ने गुरुवार रात आयरलैंड को हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह तीसरी बार इस टूर्नामेंट के आखिरी चार में जगह बनाने में सफल हुआ है। भारत की इस जीत में अर्धशतक बनाने मिताली राज और तीन विकेट लेने वाली राधा यादव के अलावा विकेटकीपर तानिया भाटिया ने भी अहम योगदान दिया। उन्होंने आयरलैंड की तीन खिलाड़ियो को स्टम्प किया। इसके साथ ही उन्होंने महिला टी-20 वर्ल्ड कप के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा तीन स्टम्पिंग करने के रिकॉर्ड की बराबरी की। तानिया सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने वाली भारतीय महिला विकेटकीपर तानिया महिला टी-20 विश्व कप में एक मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने वाली भारत की दूसरी विकेटकीपर हैं। उनसे पहले सुलक्षणा नाइक ने पहली बार 2012 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प किया था। 2012 में ही पाकिस्तान की बैतूल फातिमा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में तीन खिलाड़ियों को स्टम्प किया। तब से कोई भी विकेटकीपर विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों को स्टम्प करने में सफल नहीं हुई थी। अब तानिया ने यह उपलब्धि अपने नाम की। तानिया महिला टी...